दिल्ली:AAP पूर्व विधायक रहे संदीप कुमार ने दिल्ली आबकारी नीति के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम केजरीवाल के जेल जाने के बाद उन्हें पद से हटाने के लिए कोर्ट का रुख किया था.दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता को जोरदार फटकार लगाते हुए चेतावनी दी और कहा पब्लिसिटी के लिए ये सब किया जा रहा है. याचिकाकर्ता पर कोर्ट ने भारी जुर्माना लगाने की भी बात कही है .मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने याचिकाकर्ता को जोरदार फटकार लगाई और चेतावनी भी दी. कार्ट ने कहा कि पब्लिसिटी के लिए ये सब किया जा रहा है. कोर्ट को याचिकाकर्ता पर भारी जुर्माना लगाना चाहिए. आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के ही पूर्व विधायक रहे संदीप कुमार ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद उन्हें पद से हटाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.4 अप्रैल को इस मुद्दे पर एक जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा था कि सीएम बने रहना केजरीवाल की व्यक्तिगत इच्छा है.कोर्ट द्वारा एक और जनहित याचिका खारिज कर दी गई थी और कहा गया था कि याचिकाकर्ता ऐसी कोई कानूनी बंदिश साबित करने विफल रहा है जो गिरफ्तार सीएम को पद संभालने से रोकती हो.



