रांची : BJP प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ED की चार्जशीट के बाद रिकॉर्ड रूम से जमीन घोटाले से जुड़े कागजों की चोरी अविश्वसनीय और घोटाले को छुपाने की बड़ी साजिश है। उन्होंने सीएम चम्पई सोरेन से मामले में पर CBI जांच करवाने की की मांग करते हुए कहा है कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो पूरी सरकार शक के दायरे में आ जाएगी।उन्होंने आगे कहा पुलिसकर्मी की मौजूदगी में भला चोरी कैसे हो सकती है वो भी उन कागजात के जिसकी जांच ईडी कर रही.



