डालटेनगंज में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मरांडी ”प्रेडीकेट ओफ्फेंस खत्म कराने का काम हो रहा”

0

पलामू: आज पलामू लोकसभा अंतर्गत डालटेनगंज विधानसभा में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया.इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी बी.डी. राम , प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह , द्वय विधायक आलोक चौरसिया एवं शशिभूषण मेहता और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.मरांडी ने संबोधित करते हुए कहा जो अंदर बंद है उनका एक ही काम है, गवाहों को तोड़ मरोड़ कर उनको प्रभावित करना, सबूतों को नष्ट करना, जालसाज़ी के कागज़ात को नष्ट कराना और ED द्वारा पकड़ी गयी चोरी से बच निकलना और अपना-अपना प्रेडीकेट ओफ्फेंस खत्म करना।ये जो रोज़ कागज़ात गायब हो रहे हैं, ये गायब नहीं हो रहे, दरअसल जेल से सरकार भी चल रही है और प्रेडीकेट ओफ्फेंस खत्म कराने का काम भी हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here