झारखण्ड : कस्टमर बनकर पहुंची एसडीओ डांस बार , डांस बार में चल रहा था अश्लील डांस का कारोबार

0

जमशेदपुरः झारखण्ड के जमशेदपुर में मानगो थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 33 पर स्थित रॉयल हिल्स होटल के डांस बार में छापेमारी हुई.यह गुरुवार (4 अप्रैल ) को छापेमारी हुए .जिसमें 10 लड़कियों और दो मैनेजर को गिरफ्तार किया गया.बाउंसर वहां से फरार होने में कामयाब रहे.और वहा के कस्टमर भी फरार हो गए. एसडीओ पारुल सिंह ने बताया कि उनकी पूरी टीम यहां कस्टमर बनकर आई थी. यहां के रॉयल हिल्स होटल के डांस बार में देर रात अश्लील डांस चलता है.यह युवतियां महाराष्ट्र, कोलकाता, मुंबई,आदि शहरों की रहने वाली हैं. इन सब से पूछताछ की जा रही है.लड़कियों ने बताया कि वो एक सप्ताह पहले ही यहां आई थीं। डांस बार के लोग हर हफ्ते वह युवतियों को बदल देते हैं। डांस बार से भारी मात्रा में विदेशी शराब, बीयर, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. साथ ही एसडीओ ने डांस बार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही.और उन से व् पूछताछ की जाएगी .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here