रांची में ई-रिक्शा तेजी से दौर रहा है जहा देखो मिल जाता है , यही कारन है की ई-रिक्शा का दौर बढ़ता जा रहा है. पर अब इन में विवाद भी चालू हो गया है लोग सोचते है की पहले हम लगाये और फिर कोई और यात्रियों को बैठाने कुछ ऐसा ही हाल आज रांची के सुजाता चौक में देखने को मिला जहा दो रिक्शा चालक सुजाता चौक के पास यात्रियों को बैठाने के लिए ई-रिक्शा लगाने के विवाद में युवकों को नाला में घुसा बेरहमी से पिटाई की गयी. मारपीट का मुख्य आरोपी सद्दाम नामक युवक और उसके गैंग है.उसके खिलाफ हिंदपीढ़ी थाना में केस दर्ज किया गया है.बताया जा रहा है की घायल युवक ने आरोपी युवक की बात मानने से इंकार कर दिया था. इस वजह से आरोपी युवक ने पहले घायल युवक का रस्सी से गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया. इसके बाद लाठी-डंडे और जमीन पर पटक कर उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान लोगो ने बचने का प्रयास किया तो उसे भी दौड़ाकर पीटा गया. मारपीट के दौरान बार-बार घायल युवक खुद को बचने का प्रयास कर रहा था, छोड़ देने का अनुरोध करता रहा , लेकिन आरोपी उसकी पिटाई करता रहा.जानकारी के अनुसार रांची के मेन रोड में नायक गैंग की अनुमति के बिना कोई भी ई रिक्शा नहीं चला सकता है। इसके बावजूद मो जाहिद ई रिक्शा चला रहा था.



