सुप्रियो भट्टाचार्य: विपक्ष के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होते ही ईडी उनके दरवाजे पर पहुंच रही

0

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार और ED पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 17 लोकसभा चुनावों में इतना डर और आतंक का माहौल आज तक नही रहा। लोगों मे उत्साह और उल्लास आशंकाओं से भर गया है।क्योंकि यह चुनाव लोकतंत्र और लोकशाही में न होकर यह चुनाव फांसीवाद और डिक्टेटरशिप को स्थापित करने के लिए लड़ा जा रहा है।लोकसभा चुनाव के दौरान सुप्रीम कोर्ट का जो ऐतिहासिक फैसला आया इलेक्टोरल बॉन्ड पर और विपक्ष पर जो ईडी के छापे पड़े, कार्रवाई हुई, नेताओं को जेल के अंदर किया गया।चुनाव मे हार का डर इस प्रकार का है कि विपक्ष के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होते ही ईडी उनके दरवाजे पर पहुंच रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here