RANCHI : रांची से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव रामटहल चौधरी, कांग्रेस में हुए शामिल

0

भारतीय जनता पार्टी ( BJP) के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही यह तय हो गया कि सुबोधकांत सहाय की जगह लोकसभा चुनाव 2024 में रांची संसदीय सीट से रामटहल चौधरी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम भी मौजूद थे. ये लम्बे समय तक भाजपा के कद्दावर नेता रहे. उन्होंने कई बार सुबोधकांत सहाय को चुनाव में पराजित किया. इस बार सुबोधकांत सहाय का टिकट काटकर रामटहल चौधरी को टिकट देने का फैसला कांग्रेस पार्टी ने किया है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि रांची लोकसभा क्षेत्र में महतो वोटर्स की संख्या बहुत अधिक है.महतो बहुल लोकसभा क्षेत्र होने की वजह से कांग्रेस ने इस बार सुबोधकांत का टिकट काटकर रामटहल चौधरी को पार्टी में शामिल कराने और उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया. 28 मार्च 2024 की शाम को कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाये रामटहल चौधरी ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here