रांची : राजधानी रांची गार्नियर पैलेस हरमू में रंगों का त्योहार होली की धूम काफी जोर शोर से चल रही है. इस आयोजन में विशेष तौर पर नवयुवक एवं युवतियां डीजे के धुन पर थिरकते दिखे. कार्यक्रम में प्रसिद्ध डांसर और गायक सपना चौधरी की उपस्थिति रही.सपना चौधरी ने कई गानों पर वहां मौजूद लोगों को अपना डांस का जलवा दिखाया वहां मौजूद दर्शक बहुत ही रोमांचित और कितने पुलकित नजर आ रहे हैं. वैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सपना के गानों पर लोग जमकर थिरके. साथ ही रेन डान्स स्मोक कलर विशेष तौर पर आकर्षण का केंद्र रहा. वहां उपस्थित लोग रंगोत्सव के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए. कार्यक्रम में पूरा होलियाना नजर आया. वहां मौजूद लोगों ने सपना चौधरी के गानों को सुनकर जमकर लुत्फ उठाया.



