झारखण्ड : हजारीबाग ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौ*त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

0

हजारीबाग : हजारीबाग बरक‌ट्ठा प्रखंड मुख्यालय के समीप जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौ*त हो गई. ये हादसा शनिवार की सुबह 9:30 बजे के आसपास की है. जानकारी के अनुसार हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रही ग्लैमर मोटर साइकिल को पीछे से आ रही ट्रेलर ने चपेट में ले लिया. घटना के बाद ट्रेलर के चक्के में फंसे बाइक सवार को चालक ने काफी दूर तक घसीट लिया. जिससे बाइक सवार का मौके पर ही मौ८त हो गई .इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.जानकारी के मुताबिक युवक अपने ससुराल बरही से घर वापस लौट रहा था. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.हादसे की सूचना मिलने के बाद बरक‌ट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, माले राज्य कमेटी सदस्य भुनेश्वर केवट, अंचल सचिव शेर मोहम्मद, पूर्व मुखिया बसंत साव घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. ग्रामीण मृ*तक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. वहां मौजूद लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक विनोद सिंह ने मुआवजे को लेकर बरही एसडीओ से फोन पर बात की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here