बिहार में गिरा देश का सबसे बड़ा निर्माणाधीन पुल,मृतकों के लिए 10 लाख और घायलों को 1 लाख का मुआवजा की घोषणा

0

सुपौल, बिहार: भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास देश के सबसे बड़े निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। 22 मार्च की सुबह बिहार के सुपौल जिले में कोसी नदी पर बन रहा देश का सबसे बड़ा बकौर पुल ढह गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दस घायल हो गए।कोसी नदी पर 10.2 किमी लंबे पुल का निर्माण बिहार के मधुबनी और सुपौल जिलों में भेजा और बकौर के बीच किया जा रहा है। पुल में 170 स्पैन हैं, प्रत्येक स्पैन की लंबाई लगभग 60 मीटर है।हादसे में मृतक को 10 लाख रुपए और घायलों को एक लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की गई है.बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 10 लोग घायल हुए हैं…मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए का संबंधित एजेंसी द्वारा मुआवजा दिलवाया जाएगा..मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी…और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here