झारखंड की राजधानी रांची में स्थित एक तालाब के बारे में बताने वाले हैं. जिसे चमत्कारी तालाब भी कहते हैं. कहा जाता है कि इसमें इच्छाधारी नागिन रहती है. वैसे तो आपने कई सारे तालाब देखे होंगे, लेकिन यह तालाब में कहा जाता है कि इसमें इच्छाधारी नागिन रहती है. रांची के नामकोम स्थित मराशिली पहाड़ के ऊपर एक तालाब स्थित है. इसके बगल में एक शिव भगवान का भी मंदिर है. मंदिर के पुजारी शंभूनाथ ने बताया कि इस तालाब में आपको कई नाग नागिन नजर आ जाएंगे दरअसल, ऐसा माना जाता है कि इस तालाब में इच्छाधारी नागिन रहती है, अगर वह दिख जाए तो आपकी किस्मत चमक जाएगी. यहां आप पूरी श्रद्धा के साथ जो भी मांगते हैं और यहां पर पूजा करते हैं तो वह इच्छा जरूर पूरी होती है. ऐसे कई श्रद्धालु हैं यहाँ जिसकी मनोकामना पूरी हुए है .लोग इसलिए भी इस तालाब के नाग नागिन पर असीम आस्था रखते हैं, क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है कि तालाब में से नाग नागिन निकलकर शिव भगवान के शिवलिंग की परिक्रमा करते हैं और कभी-कभी तो शिवलिंग पर ही लिपट जाते हैं. लोगों को यह चमत्कार से कम नहीं लगता और फिर वापस अपने तालाब में चुपचाप चल जाते हैं.लोगों की नाग नागिन में असीम आस्था है और बिल्कुल शिव भगवान की तरह ही इन्हें भी यहां के स्थानीय लोग पूजते हैं. इस तालाब की गहराई कितनी है, आज तक कोई नाप नहीं पाया.



