मरांडी : सीता सोरेन जी के इस्तीफे से स्पष्ट हो गया कि झामुमो-कांग्रेस के विधायक अपने ही सरकार की भ्रष्ट कार्यशैली से नाराज हैं

0

आज राष्ट्रीय कार्यालय में जामा की विधायक,पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बड़ी बहू श्रीमती सीता सोरेन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के प्रदेश प्रभारी श्रीलक्ष्मीकांत वाजपेयीजी और राष्ट्रीय महामंत्री श्रीविनोद तावड़े की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीता सोरेन पर अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा ”सीता सोरेन जी का भाजपा परिवार में स्वागत है। मुझे पूर्ण विश्वास है, वो अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगी। त्याग पत्र में सीता सोरेन जी ने अपने साथ हुए जिन भेदभावपूर्ण व्यवहार का उल्लेख किया, वो अत्यंत दुखद है। सीता सोरेन जी के इस्तीफे से स्पष्ट हो गया कि झामुमो-कांग्रेस के विधायक अपने ही सरकार की भ्रष्ट कार्यशैली से नाराज हैं।”गौरतलब है कि आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।सीता सोरेन तीन बार की विधायक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं, जिनकी 2009 में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी।हिंदी में लिखे अपने इस्तीफे में सीता सोरेन ने कहा कि उनके पति की मौत के बाद से उन्हें और उनके परिवार को लगातार अपमानित किया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here