JPSC पेपर लीक को लेकर चतरा में छात्रों का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने चंपई सरकार पर साधा निशाना

0

रांची : 17 मार्च को आयोजित होने वाली JPSC की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. JPSC परीक्षा में पेपर लीक को लेकर चतरा जिले के उपेंद्रनाथ वर्मा इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि एग्जाम हॉल में जब प्रश्न पत्र आया तो पेपर सील बंद नही बल्कि पहले से खुला हुआ था यानी फर्जीवाड़ा हुआ है कहीं ना कहीं पेपर लीक हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा ”JSSC-CGL परीक्षा में हुई गड़बड़ी की आग अब तक बुझी नहीं, इधर JPSC परीक्षा के दौरान ही पेपर लीक होने की बात सामने आने लगी है।कुछ परीक्षा केंद्रों से सूचना मिल रही है कि प्रश्न पत्र क्लासरूम में खोलने की बजाय प्रिंसिपल के चैम्बर से खोल कर लाए गए हैं, यानी छात्रों को सील खुला हुआ प्रश्न पत्र दिया गया है, जिससे पेपर लीक की संभावना प्रबल हो गई है। विरोध करने पर छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया है।JSSC की तर्ज पर JPSC में भी चंपई सरकार ने युवाओं की नौकरी बेचने का प्रबंध कर लिया है।राज्य सरकार की भ्रष्टाचार से त्रस्त छात्रों के पास अब एक ही विकल्प है – झामुमो-कांग्रेस हटाओ, नौकरी पाओ!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here