सिमडेगा: पूसा कृषि विज्ञान मेले का अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन

0

सिमडेगा: आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सिमडेगा जिले में पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन किया। यह मेला 12 मार्च 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न अनुसंधान संस्थानों, स्टार्टअप, एफपीओ और कृषि उद्यमियों के स्टॉल लगाए गए हैं। मौके पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए किसानों के कल्याण के लिए पूसा संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और किसानों से नई प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके वैज्ञानिक नवाचारों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुपये भेजकर ‘किसानमित्र’ के रूप में काम किया है। देश भर के किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 6000₹,नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी पहल, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार कृत संकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here