पूर्वी सिंहभूम: दुर्व्यवहार के आरोप में 1 सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड,SSP ने की पुष्टि

0

पूर्वी सिंहभूम : जिले में लोगों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।चार मार्च को टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जमशेदपुर यूटिलिटीज एंड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड) के इलेक्ट्रीशियन और साकची टैक्सी स्टैंड पर लोगों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सहायक उप-निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) किशोर कौशल ने आरोपों की पुष्टि करते हुए बताया कि केसरपुर पुलिस पिकेट में तैनात कांस्टेबल पशुपति महतो, साधन पाल और नारायण महतो को सस्पेंड कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here