Ranchi: मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन शुरू से ही जनसेवा के लिए समर्पित रहे हैं, और उनके सीएम बनने पर अब विपक्षी दलों के नेता भी खुल कर स्वीकार कर रहे हैं कि यह सरकार शानदार प्रदर्शन कर रही है।झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार के कार्यों को भाजपा प्रवक्ता ने कॉरपोरेट जगत से भी बेहतर बताया है।भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने छह मार्च को लातेहार डीसी से मद्दद की गुहार लगाईं थी ”डीसी साहिबा @LateharDistrict ,आज मुझे अपने पैतृक गांव रोल,पंचायत जमीरा,थाना चंदवा में राजीव प्रजापति जी से मुलाकात हुई जो दिव्यांग है। उनकी साइकिल जर्जर अवस्था में है और यह उन्हें 1986 में ही मिली थी।अब इनका आने-जाने में बहुत कष्ट होता है। अपनी पीड़ा बताते बताते यह भावुक हो गए और खुद को लाचार महसूस कर रहे हैं।आपसे अनुरोध है कि इस दिव्यांग भाई को न्याय दिलाते हुए एक बैटरी से ऑपरेट होने वाली ट्राई साइकिल दिलाने की कृपा करें। यह लाल कार्ड धारी भी है।सहयोगी का संपर्क नंबर -8757967807 ”जिसके पश्चात लातेहार डीसी ने मामले पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए लिखा ”उक्त मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रजापति जी को ट्राईसाईकिल उपलब्ध करा दिया गया है।”
वहीं प्रतुल शाहदेव ने चम्पई सरकार का आभार जताया और कहा ”डीसी मैडम @LateharDistrict आपको धन्यवाद देने के लिए कोई शब्द नहीं हैं।इस दिव्यांग व्यक्ति के लिए न्याय.बहुत बहुत धन्यवाद मैम.यहां तक कि कारपोरेट भी इतनी बिजली की गति से काम नहीं करते।आपको और आपकी टीम को सलाम.@ChampaiSoren@LateharPolice”



