नई दिल्ली. जाह्नवी कपूर हिंदी सिनेमा में अपमा हिट दिखाने के बाद साउथ की तरफ रुख कर रही हैं. उनके साउथ की डेब्यू फिल्म कंफर्म हो चुकी है. इस बात को फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पोस्ट कर के बताया . उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि एक्ट्रेस के 27वें जन्मदिन पर साउथ के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना से उन्हें खास तोहफा मिला है. अब उनकी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया है तरण आदर्श के पोस्ट के अनुसार, साउथ की आने वाली फिल्म में जाह्नवी कपूर पहली बार एक्टर सुपरस्टार राम चरण संग रोमांस करेंगी. इन दिनों सितारों ने मैत्री-बुची बाबू सना की पैन इंडिया मूवी के लिए हाथ मिलाया है. इस फिल्म का नाम ‘आरसी 16’ है और इसका निर्देशन बुच्ची बाबू सना करेंगे. इस फिल्म की कहानी को सुकुमार ने लिखा है और एआर रहमान म्यूजिक देने वाले हैं. यह फिल्म वृद्धि सिनेमा के बैनर तले रिलीज होगी.बता दें कि जाह्नवी कपूर फिल्म ‘देवरा’ से साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म उनकी जोड़ी साउथ सुपरस्टार और ‘आरआरआर’ एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ बनने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन के. शिवा कर रहे हैं और यह अक्टूबर में रिलीज होगी. इस फिल्म के बाद जाह्नवी कपूर फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव के साथ देखा जाएगा. इसके बाद उनके पास ‘उलझ’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जैसी फिल्में भी हैं.बता दें कि जाह्नवी कपूर फिल्म ‘देवरा’ से साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म उनकी जोड़ी साउथ सुपरस्टार और ‘आरआरआर’ एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ बनने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन के. शिवा कर रहे हैं और यह अक्टूबर में रिलीज होगी. इस फिल्म के बाद जाह्नवी कपूर फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव के साथ देखा जाएगा. इसके बाद उनके पास ‘उलझ’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जैसी फिल्में भी हैं.



