देवघर:प्री-मैट्रिक छात्रवृति राशि को लेकर DC ने जारी किए निर्देश,मंगल सोरेन को राज्य सरकार से मिला 40 प्रतिशत का अनुदान

0

देवघर : शनिवार को डीसी ने जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में वित्तिय वर्ष- 2023-24 में कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक छात्रवृति(कक्षा1 से 10 तक) के तहत बच्चों को डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही छात्रवृत्ति राशि को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 में 53018 (कक्षा1 से 10 तक) कोटि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को सभी सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत को डीबीटी के माध्यम से कुल 05,08,90,00.00 (पांच करोड़ आठ लाख नब्बे हजार) रूपये का भुगतान अनुमोदन के पश्चात किया गया। इसके अलावा वर्तमान वित्तिय वर्ष-2023-24 में कुल 1,82,716 आवेदकों द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के माध्यम से आवेदन किया गया था। जिसमे से 1,29,698 आवेदकों को पूर्व में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति तहत लाभ दिया जा चुका है। इसके अलावा पशुधन योजना, किसान ऋण माफी योजना, पीएम कुसुम योजना, किसान पाठशाला आदि के तहत जिले में किये जा रहे कार्यो करते हुए संबंधित अधिकारियों को उपरोक्त योजनाओं के माध्यम से जिले के योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।इसके अलावा शनिवार को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 40 प्रतिशत अनुदान पर मंगल सोरेन, पिता मोटा सोरेन, ग्राम अलकजरा पंचायत- अंधरीगादर प्रखंड-देवघर को महिंद्रा स्कार्पियो गाड़ी की चाभी सौपी। ज्ञात हो कि कुल 15,73,831 रूपये का वाहन ऋण हेतु स्वीकृत किया गया, जिसमे 40 प्रतिशत का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। ज्ञात हो ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में नौजवानों को रोजगार देने के लिए 25 लाख तक के लोन-ऋण का प्रावधान मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से किया गया है, जिसमे 40% तक अनुदान भी राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here