झारखण्ड : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन इन दिनों जेल में समय बिता रहे हैं। हालांकि परिवार के सदस्य उनसे मिलने के लिए जाते रहते हैं। हेमंत सोरेन लगभग 1 महीने से अधिक समय से जेल में हैं। जेल में वह पूरी तरह से अनुशासित होकर दिनचर्या का पालन कर रहे हैं।उनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।जमीन घोटाले मामले में जेल गए हेमंत सोरेन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने उनसे जेल में मिलने के बाद नया अपडेट दिया है।हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने बताया कि जब वह हेमंत सोरेन से जेल में मिलने गईं तो उन्होंने उनसे और भी किताब भेजने की मांग की। कल्पना ने उन्हें भरोसा देते हुए कहा कि वह कल जरूर लेती आएंगी। हेमंत सोरेन जेल में झारखंड आंदोलन, अर्थशास्त्र, इतिहास, आदिवासियों की स्थिति और अन्य विषयों की किताबें पढ़ रहे हैं। 2 फरवरी को हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन जेल में बंद हेमंत सोरेन से मिलने गई थी .इस बात की जानकारी कल्पना सोरेन ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी .कल्पना ने पोस्ट में लिखा, हेमंतजी ने पढ़ने के लिए किताबें मांगी हैं। कल उन्हें यह किताबें देने जाऊंगी। इससे पहले भी हेमंतजी ने झारखंड आंदोलन, मुंडारी, हो और कुड़ुख भाषा आदि से जुड़ी किताबें पढ़ने के लिए मंगाई थी।कल्पना ने आगे लिखा है, हेमंत जी को किताबें पढ़ने का हमेशा से शौक रहा है। वह घर में भी किताबों को संजो कर रखते हैं। अन्य किताबों के साथ-साथ झारखंड और झारखंड आंदोलन से जुड़ी किताबें वह हमेशा विशेष रुचि लेकर पढ़ते रहे हैं।बिहार में लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद जिस तरह से राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाकर राजनीति में सक्रिय किया गया था ठीक उसी तरह अब कल्पना सोरेन भी राजनीति में एक्टिव होने जा रही हैं। वह झामुमो (JMM) के स्थापना दिवस समारोह में वह भाग लेंगे। इसके बाद उनका साहिबगंज के बरहेट जाने का कार्यक्रम है। पत्नी कल्पना सोरेन ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी साझा की है।



