स्पेनिश महिला गैंगरेप: दुमका SP ने कहा ”FSL टीम और CID का सहयोग ले रहे,बाकी अपराधियों को भी जल्द पकड़ लेंगे”

0

दुमका: स्पेनिश महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार मामले पर SP पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा, “…उनको अस्पताल ले जाया गया…वहां उन्होंने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है…हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है…हम FSL टीम और CID का सहयोग ले रहे हैं और बाकी अपराधियों को भी जल्द पकड़ लेंगे…पीड़िता ने अपराध में शामिल 7 लोगों के बारे में बताया और अभी हमने 3 को हिरासत में लिया है…”. मामले पर बात करते हुए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अनुकरण पूर्ति ने कहा, “इस केस में उनका बयान है कि उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ है…उनकी स्थिति ठीक है और उनकी जान को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है…जांच चल रही है…मेडिकल जांच भी की जा रही है…”गौरतलब है कि पीड़ित महिला स्पेन की रहने वाली है।महिला के साथ उसके पति भी साथ में थे।आरोपियों की संख्या करीब 8 से 10 थी।यहां हंसडीहा थाना क्षेत्र में महिला बाइक से अपने पति के साथ पहुंची थी. जब वह टेंट में सो रही थी, उसी दौरान 8-10 लोगों ने उससे दरिंदगी की और पीटा. महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है. इस मामले में दुमका पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का भी गठन कर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here