पाकुड़: लूटपाट की घटना को अंजाम देने की साज़िश में संलिप्त 04 अपराधियों को पाकुड़ नगर थाना पुलिस के द्वारा 01 देसी पिस्तौल, 09 जिंदा गोली और 04 मोबाइल सेट के साथ गिरफ्तार किया गया। 28 फरवरी को पुलिस अधीक्षक,पाकुड़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी पाकुड़ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कोयला एवं पत्थर कारोबारियों को रंगदारी वसूलने की नीयत से हथियार का भय दिखाकर डरा धमका रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित गति एवं प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा नन्दीपाड़ा बस्ती से चार अपराधकर्मियों को अवैध आग्नेयास्त्र एवं 09 (नौ) चक्र जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा बताया गया कि इनलोगों द्वारा 02 अन्य शातिर एवं कुख्यात अपराधकर्मियों 1. पंकज लाला एवं 2. रौशन कुमार यादव के सहयोग से पाकुड़ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कोयला एवं पत्थर कारोबारियों के उपर फायरिंग की घटना कारित कर भय का माहौल बनाने तथा रंगदारी वसूलने की योजना बनायी थी।इस काण्ड में संलिप्त दो अन्य अपराधकर्मी 1. पंकज लाल एवं 2. रौशन कुमार यादव का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।



