पॉलिटिक्स: जल्द जॉइन कर सकते हैं अक्षय कुमार पॉलिटिक्स

0

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक पार्टियों के बीच हलचल बढ़ने लगी हैं. बीजेपी, जहां एक बार फिर 400 का लक्ष्य लेकर हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है. और विपक्षी पार्टियां इस कोशिश में हैं कि किसी तरह से बीजेपी के विजयी रथ को रोका जाए. इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का भी शामिल हो सकते हैं. खबर है कि नेता जी बनने के लिए अक्षय कुमार तैयार हैं और बीजपी के टिकट पर इलेक्शन लड़ सकते हैं.लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव बॉलीवुड के अक्षय कुमार लड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द एक्टर बीजेपी ज्वाइंन कर सकते हैं और दिल्ली की एक सीट से पार्टी उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है.मीडिया में चल रही खबरों की माने तो पार्टी अक्षय कुमार दिल्ली की चांदनी चौक सीट से बीजेपी द्वारा चुनाव लड़ा सकती है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है.अक्षय कुमार का बीजेपी में शामिल होना तय इसलिए भी माना जा रहा है कि क्योंकि बीजेपी के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू को लेकर वह सुर्खियों में भी रहे. आपको बता दें कि आप पार्टी दिल्ली में 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं कांग्रेस 3 सीटों के लिए मैदान में उतरेगी. बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 2014 और 2019 में दो बार सीट जीती थी. यह सीट 2004 और 2009 में पूर्व कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने जीती थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here