5 पुलिसकर्मियों की ह’त्या में शामिल 50 हजार का इनामी नक्सली गिरफ्तार

0

रांची : पांच पुलिसकर्मियों की ह’त्या में शामिल 50 हजार रूपया के इनामी नक्सली एनम हस्सा पूर्ति को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.तमाड़ थाना अंतर्गत अपराध नियंत्रण हेतु की गई कार्रवाई के दौरान रड़गांव एवं रंगामाटी के बीच निर्मल होटल के पास 50,000/- के ईनामी नक्सली को एक देशी दोनाली कट्टा एवं चार जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।बता दें कि आज रांची पुलिस को मिली एक और सफलता में झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर एक लाख का ईनामी टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य रहे संतोष गंजू ने सीआरपीएफ 133 बटालियन और रांची पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here