देवघर: आज देवघर-गोड्डा नए रेलवे लाइन का उद्घाटन हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवघर-डिब्रीगढ़ के बीच ट्रेन सेवा, शिवपुर स्टेशन से लंबी दूरी की मालगाड़ी और टाटानगर और बादामपहाड़ के बीच दैनिक मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।कुल 1500 करोड़ की लागत से बने इस लाइन पर पहली ट्रेन देवघर से डिब्रूगढ़ ( कामाख्या) के प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री के कारण इस पिछड़े क्षेत्र में आज़ादी के 77 साल बाद लोगों को रेल देखने व यात्रा करने का अवसर मिलेगा।निशिकांत दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अश्विनी वैष्णव का समय से पहले प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए आभार जताया है.मौके पर निशिकांत दुबे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करकमलों से आज देवघर गोड्डा नए रेलवे लाइन का उद्घाटन हुआ । हम कर्मठ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अश्विनी वैष्णव जी के आभारी हैं,जिनके नेतृत्व में यह रिकॉर्ड समय पर बनकर तैयार हुआ.

