चाईबासा : लोकसभा चुनाव-2024 के निमित्त जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधा की उपलब्धता के मद्देनजर राजकीय रस्सेल(+2) उच्च विद्यालय परिसर स्थित बूथ क्रमांक- 149 व 150 का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया। इसके अलावा डीसी ने आज जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय-बड़ानन्दा स्थित मतदान केंद्र संख्या- 146 व 147 पर उपलब्ध आधारभूत/मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर, मौजूद BLO से वोटर लिस्ट सहित अन्य व्यवस्थाओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त किया।आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-24 का सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के तदर्थ नोआमुंडी प्रखंड के बड़जामदा ओ.पी अंतर्गत अधिष्ठापित चेक नाका के क्रियाशीलता का अवलोकन किया, साथ ही तैनात पुलिस कर्मियों व दंडाधिकारी को मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन हेतु निर्देशित किया।नोआमुंडी प्रखंड अंतर्गत किरीबुरु स्थित प्रोजेक्ट केंद्रीय विद्यालय में संचालित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण कर डीसी ने केंद्राधीक्षक से परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति सहित अन्य परीक्षा गतिविधियों की जानकारी प्राप्त किया।राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय- बरायबुरु, नोआमुंडी का निरीक्षण के दौरान विद्यालय के रसोई घर में बच्चों हेतु तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता का निरीक्षण उपरांत एमडीएम प्रभारी को निरंतर स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन परोसने के लिए निर्देशित किया।नोआमुंडी प्रखंड अंतर्गत प्रोजेक्ट केंद्रीय विद्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र संख्या- 41/42/43/44/45 का निरीक्षण के दौरान बूथ पर सभी आवश्यक मूलभूत/आधारभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने का डीसी ने निर्देश दिया।डीसी ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेघाहातुबुरु, केंद्रीय विद्यालय परिसर स्थित बूथ क्रमांक- 37/38/39/40 का अवलोकन कर आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 निमित्त सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को मतदान केंद्र पर बहाल रखने का निर्देश दिया।आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के निमित्त जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरायबुरु राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बूथ क्रमांक-50 का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत/आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया।आसन्न लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के निमित्त नोआमुंडी प्रखंड के टाटा स्टील एम.ई विद्यालय स्थित बूथ संख्या- 102/103/104/105 का निरीक्षण कर भौतिक स्थिति का जायजा लिया।



