बाबा कुख्यात गैंगस्टर परिहस्त की मौ*त,जेल में बंद तबियत बिगड़ने के बाद ले जाया गया था अस्पताल

0

देवघर: सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर बाबा परिहस्त (जितेंद्र परिहस्त )की संदेहास्पद स्थिति में मौ*त हो गयी है. जेल अधीक्षक सत्येन्द्र चौधरी के मुताबिक रात करीब तीन बजे बाबा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उसे एक बार उल्टी हुई. इसके बाद हम लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृ*त घोषित कर दिया.बता दें कि बाबा परिहस्त देवघर में आपराधिक गिरोह चलाता था. उसके गिरोह के गुर्गे आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे. खुद बाबा परिहस्त पर ह*त्या,रंगदारी और गोलीबारी के दर्जनों मामले चल रहे थे.बाबा परिहस्त पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुआ थे,सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली.बाबा के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गयी है. सूचना मिलने के बाद बाबा के परिजन और रिश्तेदार देवघर सदर अस्पताल पहुंच गये हैं. जेल अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार बाबा कल बुधवार की शाम बिल्कुल ठीक थे . उस पर कुंडा, नगर थाना समेत अन्य थानों में ह*त्या, रंगदारी, डकैती समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे. देवघर में उसका एक संगठित आपराधिक गिरोह चल रहा था, जिसमें दर्जनों युवा सदस्य हैं. हाल ही में 23 दिसंबर 2023 को कोलकाता से लौटने के दौरान सारठ चौक पर पुलिस ने बाबा परिहस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here