सीएम के निर्देश पर जामताड़ा ट्रेन हादसे में कमेटी कर रही जांच, इलाज में लापरवाही को लेकर स्वास्थ मंत्री ने जारी किए निर्देश

0

रांची : जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन ने कई यात्रियों को कुचल दिया। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जामताड़ा के उपायुक्त को राहत एवं बचाव कार्य जारी रखने का निर्देश दिया है और सिविल सर्जन जामताड़ा को घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया है कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए .घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं.हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा, “इस मामले पर एक कमेटी जांच कर रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।” इससे पहले हादसे को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ट्वीट किया,” जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है। ईश्वर दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट किया, “झारखंड के जामताड़ा जिले में एक रेल दुर्घटना में अनेक लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here