रांची के मौसम विभाग ने आज से 1 मार्च तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है। 2 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होगी.दौरान राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है. दो मार्च से कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.जबकि 3 और 4 मार्च को भी राज्य में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।झारखंड में बीते 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का जबरदस्त असर देखने को मिला है.कल आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की वजह से गढ़वा-पलामू में भारी नुकसान हुआ था. वहीं, दो बच्चों की मौत हो गयी थी.



