1 मार्च को धनबाद जिले के सिंदरी स्थित “हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड”(हर्ल) की इकाई का उद्घाटन करेंगे पीएम

0

धनबाद:PM नरेंद्र मोदी झारखंड के सपनों को पूरा कर रहे हैं.आगामी 1 मार्च को धनबाद जिले के सिंदरी स्थित “हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड”(हर्ल) की इकाई का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा।देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘उर्वरक उत्पादन केंद्र’ बनाने के सपने को तथा उनकी औद्योगिक सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नया आयाम देंगे।डॉ. मुखर्जी ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में देश को आवश्यक वस्तुओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए चोटी की कई परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ किया था,जिसमें झारखंड की सीमा पर सिंदरी फार्टिलाइजर्स,चितरंजन लोको,दामोदर घाटी निगम प्रमुख हैं।डॉ.मुखर्जी जी की दूरदर्शिता देश में औद्योगिक नीति की नींव रखने, कृषि और औद्योगिक विकास में सार्थक साबित हुई।आधुनिक भारत का मंदिर कहे जाने वाले सिंदरी प्लांट को गठबंधन सरकार द्वारा समय पर अद्यतन नहीं किया गया,परिस्थिति यह बन गई कि इसे बंद करना पड़ा,जिससे हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो गए।लेकिन ..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण 25 मई 2018 को हर्ल की आधारशिला रखी गई जिससे एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सिंदरी को सुंदरी बनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here