रांची: सिंहभूम से कांग्रेस सांसद और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस पार्टी छोड़कर राज्य भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं।भ्रष्ट्राचार के आरोपों से घिरने के बाद राजनीति से दूर चल रहे उनके पति भी पहले भाजपा में थे। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले झारखंड में कांग्रेस की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हुईं हैं।सूत्रों की माने तो सिंहभूम सांसद कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गठबंधन से नाखुश थीं.



