पलामू: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वॉकथॉन का आयोजन, डीसी, एसपी व बड़ी संख्या के आम लोगों ने लिया भाग

0

पलामू:वॉकथॉन का आयोजन किया गया, इसमें समाहरणालय परिसर से पैदल ही पुलिस लाइन मैदान तक पहुंचे पलामू डीसी व एसपी, बड़ी संख्या के आम लोगों ने भाग लिया ।आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिले में शत-प्रतिशत मतदान कराने व इसके लिये सभी मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन, एसपी रिष्मा रमेशन व अन्य ने हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया। पुलिस लाइन मैदान में डीसी-एसपी समेत अन्य पदाधिकारीयों ने हवा में गुब्बारा उड़ाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया इसके बाद मौके पर उपस्थित सभी लोगों को मतदाता प्रतिज्ञा का शपथ भी दिलाई। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित स्कूली बच्चों से इलेक्शन से जुड़े विभिन्न सवाल जवाब किया व सवालों के सही जवाब देने वालों बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here