देवघर: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के देवघर में बनने वाले क्षेत्रीय कार्यालय का भूमि पूजन चेयरमैन दिनेश खारा ने किया.इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI के चेयरमैन ने आज देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर को एसयूभी व देवघर एम्स को एम्बुलेंस उपलब्ध कराया.मौके पर उनके साथ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे मौजूद रहे.



