चतरा : झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने चतरा जिले के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन किए।मुख्यमंत्री ने इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा कर माता रानी से राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। सीएम चम्पई सोरेन ने मौके पर कहा”माँ भद्रकाली सभी का कल्याण करें”.मालूम हो कि तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 19,20 एवं 21 फरवरी 2024 को निर्धारित है।



