दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शराब नीति मामले में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की हालिया शिकायत के मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। मुख्यमंत्री ने कोर्ट को बताया कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और चालू बजट सत्र के कारण वे आज अदालत में वे शारिरिक रूप से उपस्थित नहीं हो सके। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की पेशी के लिए 16 मार्च की तारीख तय की है।मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने शनिवार को बजट सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा में पेश किया गया विश्वास मत जीत लिया। वोटिंग के दौरान आप के 62 में से 54 विधायक मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि AAP का कोई भी विधायक दलबदल नहीं किया है। दिल्ली के सीएम ने कहा, “दो विधायक जेल में हैं, कुछ अस्वस्थ हैं और कुछ बाहर हैं।”अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार के पास सदन में बहुमत है लेकिन उसे विश्वास प्रस्ताव लाने की जरूरत है क्योंकि भाजपा “पार्टी के विधायकों को तोड़ने और उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है”।



