हलद्वानी हिंसा:19 नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़

0

उत्तराखंड:हलद्वानी के बनभूलपुरा इलाके में भड़की हिंसा मामले में बाहरी क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा दिया गया है. केवल वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है. पूरे प्रकरण में 3 FIR दर्ज़ की गई है, जिसमें 19 लोगों को नामजद किया गया है, बाकी अज्ञात हैं. 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस ने 19 नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है।उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।गौरतलब है कि अवैध रूप से बने मदरसे को ढहाए जाने को लेकर भड़की हिंसा में करीब छह लोगों की मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम कर्मियों और पुलिस पर पथराव और पेट्रोल बम फेंकने से 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिससे कई पुलिस कर्मियों को एक पुलिस स्टेशन में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसे बाद भीड़ ने आग लगा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here