पत्रकार द्वारा ”24 घंटे से कहा थे आप” के सवाल पर सीएम ने कहा ”हम आपके दिल में है, किसी को कोई दिक्कत है क्या”

0

रांची : मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका परिसर में मीडिया के प्रतिनिधियों को CM हेमन्त सोरेन संबोधित किया.पत्रकार के सवाल पर की पिछले 24 घंटे से कहा थे.मुख्यमंत्री ने प्यारा जवाब दिया उन्होंने कहा आप सबके दिलों में थे।रांची में CM हेमंत सोरेन ने मीडिया और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हम आपके दिल में है. किसी को कोई दिक्कत है क्या मैं कहां हूं. महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलने का काम करेंगे. देश दुनिया भी महात्मा गांधी के विचार को मानते है. आजादी से लेकर अब तक उनके विचारों को याद किया जाता है. उन्हें बढ़ाया जाता है. इससे पहले आज रांची स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्ताधारी गठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई। सीएम ने अपने आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों से मुलाकात की और अपने कैबिनेट मंत्रियों से भी मुलाकात की। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, जिनके मुख्यमंत्री पद संभालने की अटकलें हैं, भी बैठक में मौजूद थीं। पुलिस ने आज रात 10 बजे तक हेमंत सोरेन के आवास के बाहर एकत्र होने पर रोक लगा दी है और लगभग 7,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here