हजारीबाग : डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज प्रबंधन के बीच में झड़प में नौ लोग घायल,अंबा प्रसाद पहुंची शांत कराने

0

हजारीबाग :जिले के बड़कागांव के कर्णपुरा कॉलेज में डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज प्रबंधन के बीच गणतंत्र दिवस को तिरंगा फहराने को लेकर झड़प हो गई. इस झड़प में कुल नौ लोग घायल हो गए. घायलों में कर्ण कॉलेज के संस्थापक पूर्व प्राचार्य रामसेवक, इंटर कॉलेज की प्राचार्य मनीषा भारती, स्टाफ दीपक कुमार, आशा देवी, अक्षय पांडेय एवं कई छात्र शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष डिग्री कॉलेज की ओर से शिक्षिका ललिता कुमारी, अनु कुमारी, शिक्षक चंचल कुमार महतो, ज्योति जलधार घायल हो गए. सूचना मिलने पर बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद मौके पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की.बताया जा रहा है कि ये झड़प जमीन विवाद को लेकर था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here