पूर्वी सिंघभूम :झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 पूर्वी सिंहभूम जिला में 88 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी । दिनांक 28.01.2024 एवं 04.02.2024 को तीन पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को कदाचार मुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरूवार को प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर डीसी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार, सिटी एसपी मुकेश लुणायत, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजीव रंजन मौजूद रहे।किसी भी प्रकार का ईलेक्ट्रोनिक उपकरण यथा मोबाईल फोन, ब्लुटूथ, ईयरफोन, डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर, पेपर, गेजेट्स तथा लॉग बुक, पुस्तक, नोट बुक, बैग इत्यादि परीक्षार्थियों को अपने साथ परीक्षा हॉल में लाना मना है।उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निष्पक्ष व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 लागू किया गया है इसके तहत कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है जिसमें आजीवन कारावास व 10 करोड़ रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।



