CM: बेहद खुशी हो रही है कि युवा विदेश में पढ़ाई के साथ-साथ झारखण्ड की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे

0

रांची : डॉक्टर अभय सागर मिंज ने एक्स पर एक विडिओ शेयर किया है.यह वीडियो SOAS University of London का है, जहां “मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृति” लेकर गई ज्योति लकड़ा एवं अन्य छात्र सात समंदर पार भी, आदिवसियत का झंडा बुलंद कर रहे हैं।झारखंड सरकार की इस योजना का सदुपयोग कर रहे ये छात्र ना सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं, बल्कि जिस आत्म-विश्वास से अपनी कला- संस्कृति का प्रदर्शन कर रहे हैं, वह अदभुत है।विडिओ शेयर कर डॉक्टर अभय ने लिखा ”माननीय हेमंत सोरेन जी। मारंग गोमके ओवरसीज़ स्कालरशिप ने झारखंडी बच्चों को “नयी उड़ान” दी। ये बच्चे पढ़ाई में अव्वल तो हो ही रहें हैं, किंतु सात समुंदर पार भी अपनी “आदिवासियत” को ज़िंदा रख रहें। SOAS लंदन विश्वविद्यालय से ज्योति लकड़ा।”इस पोस्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा ”बहुत शानदार!झारखण्ड के मेरे भाई-बहनों के सपने साकार करने के लिए उनका यह भाई हमेशा उनके साथ है। यह देखकर भी बेहद खुशी हो रही है कि युवा विदेश में पढ़ाई के साथ-साथ झारखण्ड की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।सभी को झारखण्ड से जोहार!युवा झारखण्ड के बढ़ते कदम…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here