पूर्वी सिंहभूम,जमशेदपुर के उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने आज साक्ची थाना स्थित सीसीआर से शहरी क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लिया । सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर पर्याप्त संख्या में सभी प्रमुख चौक-चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों में दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। विधि व्यवस्था के संधारण में आमजनों से भी सहयोग अपेक्षित है।



