हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर क्यूआरटी की टीम ने आज की शाम कार्रवाई करते हुए अवैध लॉटरी कारोबार में शामिल सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इचाक थाना क्षेत्र से अवैध लॉटरी कारोबार में शामिल सभी अभियुक्तों को इचाक थाने को सौंप दिया गया है.गिरफ्तार अभियुक्त में आशीष केसरी, सुनील कुमार मिंज, अनिल कुमार, रमेश कुमार, लोकनाथ मेहता और नरेश मेहता शामिल है. इनके पास से पुलिस ने गोवा स्टार लॉटरी चार्ट और ताश की गड्डी बरामद की है.



