जमशेदपुर : 18,000 वर्गफीट में बनाई जा रही श्रीराम की रंगोली का 22 जनवरी को होगा उद्घाटन

0

जमशेदपुर : जमशेदपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में स्थानीय कलाकार विवेक मिश्र द्वारा 18,000 वर्गफीट में बनाई जा रही श्रीराम की रंगोली का उद्घाटन होगा.यह उद्घाटन जिस समय अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी उसी समय होगा.जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज एक्स पर पोस्ट कर लिखा ”22.1.2024 को जमशेदपुर में रंगोली का विश्व रिकार्ड बनेगा. जिस समय अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी उसी समय जमशेदपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में स्थानीय कलाकार विवेक मिश्र द्वारा 18,000 वर्गफीट में बनाई जा रही श्रीराम की रंगोली का उद्घाटन होगा.”गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति स्थापित करने का शुभ समय 84 सेकंड बताया गया है, जो कि सबसे शुभ समय 12:29 मिनट 8 सेकंड और 12:30 मिनट से 32 सेकंड तक है।राम लला की स्थापना के बाद महापूजा और महाआरती होगी.ज्योतिषियों के अनुसार 22 जनवरी को कर्म द्वादशी है। यह द्वादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने कछुए का अवतार लेकर समुद्र मंथन में सहायता की थी। भगवान राम भगवान विष्णु के अवतार हैं। इसलिए इस दिन को राम मंदिर के उद्घाटन के लिए बेहद शुभ माना गया है और इसी दिन को चुना गया है.ज्योतिषियों के मुताबिक 22 जनवरी को कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन तीन शुभ योग बन रहे हैं जिनमें सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग शामिल हैं। यह दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इन योगों में कोई भी कार्य करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के कार्यों में सफलता मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here