रांची : झारखंड में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए हेमंत सरकार कृतसंकल्पित है। जल्दी ही युवाओं को एक और अवसर मिलने वाला है। जेपीएससी एक बार फिर से तीन सिविल सेवाओं की संयुक्त परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में है। इस बार 11वीं से 13वीं सिविल सेवा संयुक्त परीक्षा का आयोजन 349 पदों के लिए होना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में इस वर्ष झारखंड सरकार 70 हजार से अधिक नियुक्तियां करने जा रही है। झारखंडियों को उनका हक और अधिकार देने का काम किया जा रहा है।
पदों पर भर्त : झारखंड प्रशासनिक सेवा- 207;पुलिस सेवा- 35;कारा सेवा- 02;प्रोवेशन सेवा- 06;वाणिज्य कर सेवा (56 नियमित 7 बैकलॉग)- 63;श्रम नियोजन सेवा- 14;शिक्षा सेवा- 10;सहकारिता- 08;उत्पाद सेवा- 10;गृह रक्षा वाहिनी सेवा- 01
जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा 11वीं 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) अप्रैल या मई में लेने की संभावना है यह परीक्षा संशोधित नियमावली 2021 के तहत ली जाएगी।सभी रिक्त पद 31 दिसंबर 2022 तक के हैं झारखंड सूचना सेवा, झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा, झारखंड नियोजन सेवा, झारखंड निबंधन सेवा तथा नगर पालिका सेवा के अंतर्गत 31 दिसंबर 2022 तक शून्य रिक्त रहने के कारण इस कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधियाचना प्रस्ताव में शामिल नहीं किया गया है।



