नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों के आश्रितों को मिलेगा 1-1 लाख का मुआवजा,गृह विभाग ने जारी किया आदेश

0

रांची:  नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों के आश्रितों को मुआवजा देने को लेकर झारखंड गृह विभाग ने आदेश जारी किया है.रांची, चाईबासा, गढ़वा और लातेहार जिले में मरने वाले चार लोगों के आश्रितों को अनुदान राशि के रूप में एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. चार लोगों के आश्रितों में 4 सितंबर 2016 को रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र में नक्सली हिंसा में मारे गए मुकेश प्रधान की मां दयावंती देवी,चाईबासा जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल 2021 को नक्सली हिंसा में मारे गए रामराय लुगुन के बेटे राजेश लुगुन,गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में 17 नवंबर 2020 को नक्सली हिंसा में मारे गए नवीन कुमार के भाई प्रवीण कुमार,लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में 4 अगस्त 2017 को नक्सली हिंसा में मृत रीता देवी के पति अभिमन्यु सिंह को मुआवजा दिया जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here