रांची : झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन लाइन टैंक, चडरी में रांची सांसद संजय सेठ की सांसद मद से बने कैंटीन का निर्माण किया गया है। उपरोक्त कैंटीन का उद्घाटन सांसद ने विधायक सी०पी० सिंह जी के साथ किया। इस अवसर पर पुलिस एसोसिएशन से जुड़े अधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।मौके पर सबके साथ सांसद ने संवाद भी किया।



