दिल्ली: युवा पहलवानों ने जंतर मंतर पर ओलंपिक विजेता पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।इन युवाओ का कहना है कि साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कुश्ती को बर्बाद कर दिया है . तीनो दिग्गज पहलवानों पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे युवाओ ने कहा कि ये लोग कुश्ती महासंघ को अपने अनुसार चलाना चाहते हैं.प्रदर्शन करने वालों के हाथों में तख्तियां भी थीं, जिन पर लिखा था कि बजरंग, विनेश और साक्षी ने देश में कुश्ती की हालत खराब कर दी है।पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, “सरकार ने नई फेडरेशन का निलंबन किया है, मैं उसका स्वागत करती हूं… बृजभूषण शरण सिंह पिछले 2-4 दिनों से हम पर आरोप लगा रहे हैं कि हम लोग बच्चों का हक मार रहे हैं और उनका भविष्य खराब कर रहे हैं। मैंने सन्यास ले लिया है और मैं चाहती हूं कि मेरे बाद आने वाली बच्चियां मेरा सपना पूरा करें… क्योंकि मैं नहीं चाहती कि हमारी वजह से किसी भी बच्चे या बच्चियों का कोई नुकसान हो… “



