साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिला में 1000 करोड़ के अवैध खनन से जुड़ें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी दाहू यादव के बेटे ने राहुल यादव ने पीएमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है.ये आत्मसमर्पण राहुल यादव ने झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर किया है. राहुल यादव को पांच जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल रखा गया है. बता दें कि राहुल यादव को अवैध खनन मामले में ईडी ने तलब किया था. लेकिन राहुल ईडी के सामने पेश नहीं हुआ था. इसके बाद ईडी की स्पेशल कोर्ट ने राहुल यादव के विरुद्ध 31 मार्च 2023 को नन बेलेबल वारंट जारी किया था.



