जमशेदपुर स्थित होटल ने बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती समेत हैदराबाद FC के पदाधिकारियों पर किया FIR

0

जमशेदपुर स्थित होटल रमाडा जीएम ने हैदराबाद एफसी के सह-मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. जमशेदपुर में होटल रमाडा के महाप्रबंधक ने तीन दिनों की अवधि में 23 कमरों से संबंधित बिलों का भुगतान न करने पर राणा दग्गुबाती सहित हैदराबाद एफसी के सह-मालिकों के खिलाफ पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की है।राणा दग्गुबाती, विजय मद्दुरी, नितिन मोहन, रंगनाथ रेड्डी, सुरेश गोपाल कृष्ण, एंथोनी थॉमस जेएफसी पर आरोप है कि उन्होंने अपने खेल के दौरान 3 दिनों की अवधि में 23 कमरों के बिल का भुगतान नहीं किया था। बताया जा रहा है कि 3 से 6 अक्टूबर की अवधि के दौरान, फुटबॉल टीम ने एक लाख रुपये के अग्रिम भुगतान के साथ रमाडा में 23 कमरों में ठहरे थे। हालांकि 6 अक्टूबर की सुबह पूरी टीम बकाया बिल चुकाए बिना ही होटल से चली गई.टीम के अधिकारियों को कॉल और लिखित ईमेल के माध्यम से कई प्रयासों के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। नतीजतन, होटल रमाडा के महाप्रबंधक ने टीम के मालिक, प्रबंधक और अन्य शामिल व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here