जमशेदपुर : नववर्ष के मद्देनजर जिला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम,भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित,डीसी ने की अपील

0

जमशेदपुर: नववर्ष के आगमन के मद्देनजर जिला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी पर्यटक स्थलों, भीड़ भाड़ वाले स्थानों में पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ- साथ वर्दी एवं सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्त की गई है। विधि व्यवस्था के संधारण में जनसाधारण से भी सहयोग अपेक्षित है। 31 दिसम्बर को संध्या 05 बजे से रात्रि 02 बजे तक तथा 01 जनवरी को प्रात: 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश जमशेदपुर शहर में वर्जित रखा गया है(बस को छोड़कर)। समस्त जिलावासियों से अपील है कि एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए नव वर्ष की खुशियां मनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here