ऑक्सीजन पार्क मोराबादी में सेव अर्थ मिशन 2024 वन प्रमंडल रांची के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया आयोजित

0

रांची: ऑक्सीजन पार्क मोराबादी रांची में सेव अर्थ मिशन 2024 वन प्रमंडल रांची के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ संजय श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा लोगो को पर्यावरण से जोड़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा जन जागरुकता फैलाना है।नागपुरी डांस के बसंत ऋतु थीम में झारखंड की प्राकृतिक सौंदर्य को डांस के माध्यम से बेहतरीन रूप से दिखाया गया है।इससे पहले ह्यूमन पपेट और स्ट्रिंग पपेट जो की राजस्थान जिसका थीम वन एवम पर्यावरण था दर्शकों ने खूब पसंद किया। पुरुलिया प छाव डांस भी हुआ जिसका थीम महिषासुर वध नृत्य था,सैंड आर्ट की प्रस्तुति द्वारा पृथ्वी को बेहतरीन रूप से दिखाया गया.इसके अलावा मां सरस्वती वंदना डांस और कत्थक नृत्य किया गया जिसे लोगों ने तालियां बजाकर सराहा.कार्यक्रम पांच बजे से रात के नौ बजे तक चला.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here